{"_id":"5dbf22808ebc3e93c202dcb3","slug":"crime-badaun-news-bly3826270171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे का फायदा उठाकर उचक्के ने महिला के कुंडल नोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे का फायदा उठाकर उचक्के ने महिला के कुंडल नोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भरे बाजार में ही नहीं अब महिलाएं अपने घरों के बाहर और मोहल्लों में भी सुरक्षित नहीं हैं। लगातार हो रहीं लूट और छिनैती की घटनाएं पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। बच्चों के साथ बाजार से लौट रही एक महिला के दोनों कुंडल अंधेरे का फायदा उठाकर एक उचक्के ने नोच लिए और अंधेरी गलियों से होता हुआ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालती रही लेकिन उचक्के का कोई सुराग नहीं लगा सकी।
शहर के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर दो निवासी कमला गुप्ता रविवार रात बच्चों के साथ खरीददारी करने बाजार गई थीं। वहां से लौटते वक्त उन्हीं की गली के बाहर अंधेरे का फायदा उठाकर एक उचक्का पीछे से आया और उनके दोनों कानों के कुंडल नोचकर भाग निकला। उन्होंने काफी शोर मचाया। जब तक लोग इकट्ठा हुए, तब तक आरोपी अंधेरी गलियों में भाग निकला था। महिला के मुताबिक उचक्का नाबालिग मालूम हो रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला के कुंडल नोंचने से उनके दोनों कानों में खून बहने लगा। इससे उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। अभी तक पुलिस उचक्के का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।