{"_id":"5dbf22988ebc3e01376ab824","slug":"crime-badaun-news-bly3826017197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की बाइक की चपेट में आकर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की बाइक की चपेट में आकर जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में ग्राम दिसौलीगंज के नजदीक एक दरोगा की बाइक की चपेट में आकर नल मिस्त्री घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
नल मिस्त्री भूरे सिंह (25) पुत्र तेज सिंह रविवार दोपहर अपने गांव दौलतपुर से बिसौली जा रहा था। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। ग्राम दिसौलीगंज के नजदीक पहुंचते ही उसकी बाइक और सामने से आ रहे दरोगा की बाइक में भिड़ंत हो गई। दरोगा अनिल कुमार पीछे बैठे थे जबकि सिपाही अमित कुमार बाइक चला रहा था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दरोगा और सिपाही को अपने साथ ले गई। इस हादसे में भूरे का पैर टूट गया है। उसे यूपी-100 पुलिस स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। संवाद