{"_id":"5dbf21ad8ebc3e93c315baeb","slug":"crime-badaun-news-bly382563055","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटों में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटों में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रायफल तानकर वाहन चेकिंग कराने के मामले में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने एसपी सिटी को जांच सौंपी थी। एसपी 24 घंटों में अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देंगे।
एक दिन पहले मूसाझाग एसओ ललित भाटी वाहन चेकिंग के दौरान लोगों पर रायफल तनवाकर बुरी तरह फंस गए। इसकी वीडियो और फोटो वायरल होने पर पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सौंपी। जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए उन्हें दो दिन का समय दिया गया। रविवार को चर्चा रही कि ललित भाटी को लाइन हाजिर कर किया गया है लेकिन ऐसी कोई कार्रवाई से एसएसपी ने इंकार किया। उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट में जो भी सच सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे किसी व्यक्ति पर कार्रवाई करना गलत है। फिलहाल सिपाहियों की अलर्ट पोजीशन सामने आई है, न कि उन्होंने किसी वाहन चालक पर रायफल तानी थी।