{"_id":"5db888028ebc3e013371e585","slug":"crime-badaun-news-bly381985786","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को झूठी सूचना देना युवक को पड़ा भारी, गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को झूठी सूचना देना युवक को पड़ा भारी, गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग। यूपी 100 को फायरिंग की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना मूसाझाग इलाके के गांव कमालपुर से एक युवक ने यूपी 100 पुलिस को गांव में फायरिंग होने की सूचना दी। आनन-फानन में यूपी 100 के साथ थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी कॉलर से संपर्क साधा और उसके पास पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली तो पता चला कि आरोपी युवक अपने मामा के घर ठहरा हुआ है। उसका अपने मामा से विवाद हो गया और उसने पुलिस को झूठी सूचना दी। गांव में फायरिंग की कोई घटना ही नहीं हुई। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि झूठी सूचना देने वाले आरोपी थाना अलापुर क्षेत्र के गांव बसियाना निवासी सुखवीर पुत्र रजनेश है। उसको रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। संवाद