फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गृहक्लेश में विवाहिता ने आग लगाकर दी जान

Tue, 29 Oct 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कैमी में विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इसमें कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात ग्राम कैमी निवासी शीतल (28) पत्नी अतिराज छोटी दीपावली की पूजा करके घरेलू कार्य निपटा रही थी। बताते हैं कि उसी समय अतिराज कहीं से शराब पीकर आया। उसने पत्नी से खाना मांगा। शीतल ने उससे कहा-त्योहार वाले दिन शराब पीकर आए हो। इसी बात पर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया। उसके बाद शीतल कमरे में चली गई और अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला और आग पर काबू पाया। परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिवार वाले शव को घर ले गए। परिवार वालों ने पुलिस और शीतल के मायके जलालाबाद (शाहजहांपुर) भी सूचना दी। उसके पिता राजेश कुमार दिल्ली में थे। उन्हें भी बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शीतल की एक ढाई वर्षीय बेटी है। इस मामले में किसी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम करतोली में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को विवाहिता सीमा (30) पत्नी जगपाल की अचानक हालत बिगड़ गई। इससे ससुराल वालों में हड़कंप मच गया। उसकी हालत देखते ही ससुराल वाले सीमा को जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के अलावा जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर के समय कराए गए शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed