{"_id":"5db45ca28ebc3e93df425495","slug":"crime-badaun-news-bly381747183","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो स्थानीय बदमाशों ने की थी लूटपाट, खंगाली जा रही कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो स्थानीय बदमाशों ने की थी लूटपाट, खंगाली जा रही कुंडली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है और न ही बदमाशों का कोई सुराग लगा है। अनुमान है कि स्थानीय बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। इससे पुलिस ने आसपास के बदमाशों की कुंडली खंगालते हुए उनको चिह्नित करना शुरू कर दिया गया है।
शुक्रवार रात करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने ग्राम किशनपुर के नजदीक एक दर्जन लोगों से लूटपाट की थी। कुछ लोग चंदौसी से सामान खरीदकर लौट रहे थे, जबकि कुछ राहगीरों से भी लूटपाट की थी। इसकी जानकारी पर संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ और बनियाठेर की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इधर से बिसौली, फैजगंज बेहटा पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी। देर रात तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग होती रही लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। उसके बाद पुलिस लूटपाट के शिकार ग्राम अल्लैहपुर खुर्द निवासी सुनील कुमार, ग्राम खरगपुर के पिंटू, ग्राम दानपुर के बिजेंद्र कुमार और कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया निवासी महेश श्रीवास्तव, जॉनी गोस्वामी को थाने ले गई थी। उनसे बदमाशों के बारे में जानकारी ली गई लेकिन बाद में न तो उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही उनकी ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया।
इधर, छानबीन में जुटी पुलिस का अनुमान है कि इस घटना को स्थानीय बदमाशों ने अंजाम दिया होगा। पुलिस आसपास के गांव के बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और खुराफातियों की कुंडली खंगाल रही है। अब तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
किशनपुर गांव के पास हुई लूटपाट के मामले में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। अभी बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है। अनुमान है कि बदमाश कहीं बाहर के नहीं होंगे। इस घटना को स्थानीय बदमाशों ने अंजाम दिया है। जानकारी की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ बिसौली