{"_id":"5db1fb378ebc3e93db11c216","slug":"crime-badaun-news-bly38149289","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम द्वियोरारा में बुधवार देर रात एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक करीब सात महीने से ससुराल में रह रहा था। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लदपुरा निवासी मुनीश (26) पुत्र अनोखेलाल की शादी अलापुर क्षेत्र के ग्राम द्वियोरारा निवासी शीतल के साथ हुई थी। मुनीश छह भाइयों में चौथे नंबर का था। उसके आठ वर्षीय बेटी लक्ष्मी है। मुनीश के सास-ससुर की मृत्यु हो चुकी है। उसके साले की शादी नहीं हुई है। इससे मुनीश करीब सात माह पहले पत्नी के साथ ससुराल आ गया था। तभी से वह ससुराल में ही रहकर खेतीबाड़ी करवा रहा था। बताते हैं कि बुधवार रात मुनीश ने ससुराल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी और साले गुरुवार सुबह उठे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। उसके बाद ससुराल में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और युवक के परिवार वाले पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन परिवार वाले आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। परिजन का कहना है कि घर में कोई विवाद नहीं हुआ था। युवक ने शाम शराब जरूर पी थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चला है।