{"_id":"5da8b1d88ebc3e93ab3b951e","slug":"crime-badaun-news-bly38061455","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से 89 पेटी हरियाणा की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर से 89 पेटी हरियाणा की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कैंटर से 89 पेटी हरियाणा मार्का शराब पकड़ी गई। ये शराब पानीपत से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
स्वॉट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा और एसओ मुजरिया धर्मेंद्र सिंह को बुधवार रात सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से एक कैंटर आ रही है। उसमें हरियाणा मार्का शराब भरी हुई है। ये सूचना मिलते ही उन्होंने मुजरिया चौराहे पर पुलिस टीम के साथ जाल बिछा दिया। जैसे ही कैंटर दिल्ली की ओर से आया कि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। साथ ही उसके चालक को पकड़ लिया। कैंटर को थाने ले जाया गया। उसमें 89 पेटी (कुल 4272 क्वार्टर) हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब निकली। इसकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में चालक ने अपना नाम श्यामू रावत पुत्र नंद किशोर निवासी भक्तिखेड़ा थाना सरोजनी नगर (लखनऊ) बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह अवैध शराब पानीपत से बिहार ले जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 60 और 62 आबकारी अधिनियम तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरुवार दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया गया।