{"_id":"5d9f3e4d8ebc3e012f28197d","slug":"crime-badaun-news-bly3795470128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नहीं दिखे लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नहीं दिखे लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गल्ला आढ़ती के मुनीम के बैग से गायब हुए तीन लाख रुपये के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन बैंक और उसके आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा और न ही लुटेरे का पता चला है।
ये घटना बुधवार दोपहर बाद की है। मुनीम चंद्रभान उस समय इंडियन बैंक से छह लाख 75 हजार रुपये निकालकर निकल रहे थे। मुनीम के मुताबिक दो लोग गेट पर मिले। उन्होंने खुद को आरवीआई का कर्मचारी बताकर उसका बैग चेक किया था। उनके द्वारा बैग लौटाने के बाद मुनीम गल्ला आढ़ती अभिषेक के घर चला गया था। वहां जाकर उसने रुपये चेक किए तो बैग में तीन लाख रुपये कम निकले। वापस आया तो उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम मौके पर पहुंच गए थे। मामला प्रथम दृष्टतया संदिग्ध लग रहा था, फिर भी एसपी सिटी ने गंभीरता से जांच के आदेश दिए थे। पुलिस ने गुरुवार को इंडियन बैंक और उसके आसपास बिल्डिंगों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन किसी कैमरे में लुटेरे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे मुनीम का पक्ष और कमजोर हो गया है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन इसका खुलासा अप्रत्याशित हो सकता है।