फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

लेखपाल का वीडियो बनाने वाले फंसे, चार के खिलाफ एफआईआर

Tue, 08 Oct 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime
मूसाझाग (बदायूं)। डीएम को अपशब्द बोलने वाले लेखपाल की वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है। हालांकि उन्हें थाने से जमानत दे दी गई है। इसकी जांच उझानी इंस्पेक्टर करेंगे।
विज्ञापन

विगत 21 जुलाई को गुलड़िया के कुछ लोग लेखपाल शिव सिंह के पास पहुंचे थे। उस समय लेखपाल शराब के नशे में था। उन लोगों ने लेखपाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आवेदनों पर अपनी रिपोर्ट लगाने की बात कही थी। उसी समय लेखपाल शराब के नशे में डीएम तक को अपशब्द बोल गया। उसने गाली दे दी। उन लोगों ने लेखपाल की वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। अगले दिन पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने तहसीलदार रामनयन सिंह की ओर से वीडियो बनाने वाले विपिन पुत्र चिरौंजी सिंह, जगवीर पुत्र कालीचरण, सुरेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह, दिनेश पुत्र हरप्रसाद सिंह के खिलाफ धारा 504, आआईटी एक्ट की धारा 66 और धारा 114 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसकी जांच उझानी इंसपेक्टर विनोद कुमार चाहर को दी गई है। पुलिस ने आरोपी विपिन का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपियों को थाने से जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed