फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शमशान में फंदे पर लटका मिला वृद्घ का शव

Tue, 08 Oct 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। इस्लामनगर कस्बे में शमशान घाट पर रविवार रात एक वृद्ध ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। बाद में परिवार वाले शव को लेकर अपने घर ले गए।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम नबाबपुरा निवासी सेवाराम उर्फ झंडू (60) एक हत्या के मामले में वांछित था। वह कई साल से इस्लामनगर में आसपास के भट्ठों पर रह रहा था। पकड़े जाने के डर से वह अपने घर नहीं जाता था। बताते हैं कि रविवार रात सेवाराम ने नगर के बाहर स्थित शमशान घाट पर जाकर एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के मुताबिक परिवार वालों को सूचना दी थी। इससे परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। वह पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने घर ले गए। सेवाराम की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed