फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सिक्योरिटी कंपनी ने किया लाखों का गबन, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Oct 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन में संविदा पर कर्मचारियों की तैनाती कंपनी के माध्यम से की जाती है। इसकेे तहत जिले में 600 कर्मचारियों को रखा गया है। पावर कारपोरेशन द्वारा कंपनी को पेमेंट किया जाता है, जिसके बाद कंपनी कर्मचारियों को मानदेय देती है। विभाग की ओर से कंपनी को लगातार पेमेंट किया जा रहा है, लेकिन कंपनी कर्मचारियों को उनका मानदेय नहीं दे रही। अब विभाग की ओर से कंपनी पर 50 लाख 78 हजार 627 हजार सरकारी धन के दुरुपयोग व गबन करने की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन में काफी समय से कई पदों पर भर्ती नहीं हुई है, ऐसे में कंपनी के माध्यम से संविदा पर कर्मचारियों को रखा जाना शुरू किया गया था। इस बार पावर कॉरपोरेशन की ओर से ओरियन सिक्योरिटी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संविदा पर कर्मचारियों को रखा गया। विभाग का कहना है कि जब कंपनी ने विभाग से अनुबंध किया था, तो उसमें छह माह तक कंपनी द्वारा कर्मचारियों को धनराशि मुहैया कराने की बात कही गई थी, लेकिन कंपनी की ओर से शुरू में नियम को तोड़ते हुए कर्मचारियों को पेमेंट नहीं दिया गया, जबकि कंपनी पावर कॉरपोरेशन से पैसा लेती रही। विभागीय अधिकारियों ने इस संबंध में कंपनी का जवाब तलब किया, तो उसने 30 सितंबर तक सारा पेमेंट करने की बात कही, लेकिन फिर भी पेमेंट नहीं किया गया। ऐसे में पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन प्रथम योगेंद्र सिंह राघव की ओर से ओरियन सिक्योरिटी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड पर 50 लाख 78 हजार 627 हजार सरकारी धन का दुरुपयोग व गबन करने की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed