{"_id":"5d98a6198ebc3e939e470b7f","slug":"crime-badaun-news-bly3789435181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने अपने ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ तहरीर भी दी है। जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया है।
शनिवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचे सिपाही ने तहरीर देकर बताया कि उसके सास-ससुर हर दूसरे दिन उसके घर आ जाते हैं। कभी-कभी जाते ही नहीं है। वह अधिकतर उसके घर पर ही रहते हैं। घर पर कोई बात होती है तो बीच में हस्तक्षेप भी करते हैं। विरोध करने पर उसकी पत्नी विवाद करती है। इससे उसके घर में तनाव रहता है। उसकी जिंदगी नर्क बन गई है। सिपाही ने बताया कि शनिवार सुबह मामूली बात पर उसके ससुर ने मारपीट कर दी, जिससे उसके चोटें भी आईं। वहीं सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया। बाद में सिपाही के पीछे-पीछे सिपाही की पत्नी भी थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओपी गौतम ने बताया कि सिपाही और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। तहरीर देने के बाद दोनों के बीच फैसला भी हो गया है।