{"_id":"5d9798d48ebc3e0140318e5c","slug":"crime-badaun-news-bly3787841167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करते रंगे हाथों पकड़ा गया मकान मालिक, चार दिन बाद दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करते रंगे हाथों पकड़ा गया मकान मालिक, चार दिन बाद दर्ज हुआ केस
Sat, 05 Oct 2019 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मकान मालिक द्वारा किराएदार की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चार दिन पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपने मकान मालिक तेजपाल के खिलाफ तहरीर दी थी। उसने बताया था कि वह अपने परिवार के साथ आरोपी के मकान में किराए पर रहता है और रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है।
विज्ञापन
उसके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी सात साल की है। आरोप है कि मकान मालिक उसकी बेटी के साथ काफी समय से अश्लील हरकतें कर रहा था। तहरीर देने से दो दिन पहले उसकी पत्नी ने मकान मालिक को बेटी से दुष्कर्म करते रंगे हाथों पकड़कर थाना में शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आरोपी तेजपाल को पकड़ लिया था लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। घटना के चार दिन बाद गुरुवार देर रात सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और शुक्रवार को बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ओपी गौतम के मुताबिक आरोपी मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन