{"_id":"5d8e4c1d8ebc3e93aa192885","slug":"crime-badaun-news-bly377932858","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे
बदायूं। वजीरगंज थाना पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। वे अफीम पहुंचाने किसी दूसरे जिले में जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है।
थाना पुलिस को सूचना मिली कि ब्योली तिराहा बिल्सी रोड पर तीन युवक अफीम लेकर उसे बेचने के लिए किसी गैर जिले में जा रहे हैं। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और तीनों को दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से दो किलो अफीम निकली। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम धर्मपाल, मनीष निवासीगण गांव मनसा रामपुर थाना अलीगंज, बरेली बताया, जबकि तीसरा वजीरगंज के ही फतेहनगला गांव का गजराम है। तीनों ने कबूला कि बरेली से बदायूं तक अफीम तस्करों से उनका नेटवर्क बना हुआ है। वे इसे मुरादाबाद पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।