{"_id":"5d8a5ea18ebc3e014d681093","slug":"crime-badaun-news-bly377437242","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर होने के शक में मजदूरों की पिटाई करना पड़ा महंगा, भीड़ में शामिल सात लोग चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर होने के शक में मजदूरों की पिटाई करना पड़ा महंगा, भीड़ में शामिल सात लोग चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला में ट्रैक्टर की टक्कर से कछला के ओमप्रकाश सिंह की हुई मौत बाद उग्र हुई भीड़ ने ड्राइवर होने के शक में दो मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने वायरल वीडियो को देखने के बाद भीड़ में शामिल सात लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें से दो-तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। अब, उन्हीं के जरिए अज्ञात 10-15 लोगों की पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से घटना में शामिल रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
मजदूरों की पिटाई वाले वायरल वीडियो को देखने के बाद कोतवाली पुलिस भी इसी निष्कर्ष पर पहुंच गई कि वह रविवार सुबह हादसे के बाद ही बना है। वीडियो में लोगों की भीड़ ट्रैक्टर सवार सहसवान निवासी दो मजदूरों हसमुद्दीन और महबूब पर को दबोच कर जमकर डंडे बरसाए थे। भीड़ को शक था कि उसमें से कोई एक चालक है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक हालांकि छोड़ देने को गुहार भी लगाते रहे लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी थी। इसके बाद कछला चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने वायरल वीडियो देखकर भीड़ में शामिल लोगों में कसबे के ही वीरेंद्र और जीराज पुत्र किशन लाल, पप्पू पुत्र राधेश्याम, धुआ पुत्र राजू मास्टर, ओमनंदन पुत्र सूरजपाल, कल्लू पुत्र अजयपाल और भानु पुत्र रामसिंह को पहचान लिया। शेष अज्ञात 10-15 लोगों की पहचान की भी कोशिश शुरू कर दी गई है। नामजदों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा- 323, 342 और सात क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि ओमप्रकाश और स्वतंत्र बाबू को रौंदने के बाद ट्रैक्टर एक मिठाई की दुकान में घुस गया था। जिससे दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना के बाद ड्राइवर कूद कर भाग गया था। जिसके बाद भीड़ ने शक में दो मजदूरों की पिटाई कर दी थी।
घायल राहगीर की हालत फिर बिगड़ी, बरेली रेफर
उझानी। रविवार सुबह में बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से कछला निवासी ओमप्रकाश की मौत के साथ ही कसबे का स्वतंत्र बाबू घायल हो गया था। स्वतंत्र की हालत में सोमवार को मामूली सुधार हुआ, लेकिन मंगलवार को उसकी हालत फिर बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती स्वतंत्र ोक दोपहर बरेली रेफर कर दिया गया। उसके परिजनों की मानें तो स्वतंत्र के सिर के अलावा शरीर में अंदरूनी चोट भी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर सवार मजदूरों की पिटाई का वीडियो सामने आया है। उसके आधार पर अब तक सात लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। जो हमलावर अज्ञात हैं, उन्हें भी पहचानने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की घटनाओं को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- विनोद कुमार चाहर, कोतवाल