{"_id":"5d8910b48ebc3e93ac720b9b","slug":"crime-badaun-news-bly377370221","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत 12 भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान समेत 12 भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर शासन की सख्ती का असर यहां भी दिखने लगा है। ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने के मामले में हलका लेखपाल ने ग्राम प्रधान, उसके तीन भाइयों समेत 12 भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनके नाम एंटी भूमाफिया पोर्टल पर भी सार्वजनिक किए गए हैं।
मूसाझाग थाने के गांव सरौरा नगला निवासी देवेंद्र सिंह ग्राम पंचायत नरेली महोरा का प्रधान है। प्रधान और उसके भाइयों ने लंबे समय से ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर खेती कर रहे थे। कई बार शिकायत के बाद भी प्रधान कार्रवाई से बच निकला। पैमाइश में अवैध कब्जा होने की बात सामने आई। इसके बाद भी प्रधान देवेंद्र सिंह और उसके भाइयों हरपाल, शिशुपाल, महिपाल ने जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा। वहीं राजेंद्र, उदयवीर, सुआपाल, पान सिंह, सुखपाल, नरेंद्र सिंह, नेमपाल, निरभान ने दबंगई के बल पर ग्राम सभा की जमीन कब्जा ली थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हलका लेखपाल दीपक राणा ने सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले इन सभी भूमाफिया के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ ललित भाटी ने बताया कि भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम प्रधान भी नामजद है। गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।