फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मासूम छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला स्कूल संचालक गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय स्थित प्राइवेट स्कूल का संचालक मासूम छात्राओं से अश्लील हरकतें करते पकड़ा गया। छात्राओं के अभिभावकों ने उसे रंगे हाथ पकड़ा और उसके तमाचे भी जड़े। बाद में स्कूल के बाहर खूब हंगामा किया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नई सराय मोहल्ले में काफी समय से नाजिम सिटी मांटेसरी स्कूल चल रहा है। इसका संचालक करीब 55 वर्षीय कदीर है। कदीर ही स्कूल का मालिक है। वही स्वयं बच्चों को पढ़ाता है। कक्षा पांच तक के इस स्कूल में आसपास के कई मोहल्लों के बच्चे पढ़ते हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दूसरे मोहल्ले के कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचे। उन्होंने संचालक कदीर को स्कूल में ही पकड़ लिया और उसकी धुनाई लगा दी। एक अभिभावक का आरोप था कि उनकी नौ वर्षीय बेटी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। संचालक कई बार उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर चुका था। एक- दो बार उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने फिर से छोटी-छोटी बच्चियों के साथ हरकतें कीं। वह बच्चियों को कोने में ले जाता था, वहां उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। मंगलवार सुबह भी उसने ऐसी हरकतें की तो बच्ची स्कूल से निकलकर अपने घर पहुंची। उसने परिवारवालों को आपबीती सुनाई तो परिवारवाले आग बबूला हो गए। वह तुरंत एकत्र होकर स्कूल पहुंचे और उन्होंने संचालक की पिटाई कर दी। कक्षा तीन की छात्रा के अलावा कई बच्चियों के अभिभावकों ने संचालक पर ये आरोप लगाए। इससे स्कूल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने जमकर हंगामा किया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर नई सराय चौकी इंचार्ज हर सिंह पाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। उसके बाद कोतवाली ले गए। बाद में कोतवाली पहुंचे कक्षा तीन के छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ धारा 376 एबी और लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तीन और चार के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। संचालक से अभी पूछताछ चल रही है। उसका आज सुबह चालान कर कोर्ट भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-छात्राओं को तो छोड़ो,..कई छात्रों से भी कर चुका था अश्लील हरकतें
बच्चों को देता था धमकी, वीडियो हुए वायरल
बदायूं। नाजिम सिटी मांटेसरी स्कूल का संचालक सिर्फ छात्राओं से ही नहीं बल्कि छात्रों से भी अश्लील हरकतें करता था। उन्हें धमकी देता था कि अगर घरवालों को बताया तो उनकी स्कूल में पिटाई लगाई जाएगी या फिर उन्हें फेल कर दिया जाएगा। कुछ बच्चों ने अपने घरों को बताया भी था, साथ में उन्होंने अपने परिजनों से मिन्नतें की थीं कि वे स्कूल न आएं, वरना अध्यापक उनके साथ मारपीट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब शिक्षा के मंदिर में हो रहीं अश्लील हरकतों की पोल खुली तो कई अभिभावकों के गुस्से में उबाल आ गया। वह खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने न सिर्फ स्कूल के बाहर हंगामा किया, बल्कि संचालक को पकड़कर पिटाई भी कर दी। इससे स्कूल के अधिकतर बच्चों को हिम्मत मिली। जो बच्चे डरे हुए थे। उन्होंने भी संचालक की पोल खोलनी शुरू कर दी और आपबीती बताई। इनमें कुछ छोटे-छोटे छात्र शामिल हैं। बच्चों के बयानों की कई वीडियो भी वायरल हो गईं। एक छात्र ने बताया कि संचालक उसके कपड़े उतारकर उसके शरीर पर हाथ लगाता था। मासूम बच्चे संचालक की हरकतों को काफी समय से सहते आ रहे थे, लेकिन वे आखिर बच्चे थे। इससे संचालक की पोल खुलने में समय लग गया। बताते हैं कि संचालक ने कुछ समय पहले दो-तीन बच्चों के साथ ऐसी हरकत की थी। तब लोग बच्चों की शरारत मानकर शांत बैठ गए थे, लेकिन अब उसे अपने किए की सजा जरूर मिलेगी।
मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान से जुड़ा है संचालक
-छोटे-छोटे बच्चों से अश्लील हरकतें करते पकड़ा गया स्कूल संचालक कदीर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान संगठन से भी जुड़ा है। वह संगठन का पदाधिकारी भी है। उसके घर के बाहर एक बोर्ड भी लगा है। समय-समय मोहल्ले के लोगों को अलग-अलग मामलों में नसीहत भी देता रहता था, लेकिन उसकी हरकतें पता लगते ही मोहल्ले के लोगों की आंखें खुल गईं हैं। उसके पकड़े जाने के बाद यह भी पता चला है कि पिछले साल भी ऐसी हरकतें करता पकड़ा गया था, लेकिन एक तत्कालीन जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद मामले को वहीं का वहीं दबा दिया गया था।

स्कूल संचालक के खिलाफ शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ बच्चों ने हरकतें करने के बारे में बताया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी।
ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
ये मामला जानकारी में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो मान्यता के संदर्भ में विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed