{"_id":"5d7a97f28ebc3e93ca6f76ba","slug":"crime-badaun-news-bly3759613171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सांड़ ने बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला। बुजुर्ग अपने खेत पर चारा लेने के लिए गया था। जहां एक सांड़ खेत में घुसकर फसल उजाड़ रहा था। खेत से निकालने के दौरान सांड़ ने वृद्घ पर हमला बोल दिया। गांव वालों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया और इस्लामनगर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
करीब 72 वर्षीय महावीर सिंह जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नाधा निवासी थे। महावीर सिंह गुरुवार को अपने खेत पर चारा लाने के लिए गए थे। तभी उन्हें अपने खेत में एक सांड़ घूमता हुआ दिखाई दिया। सांड़ उनके खेत में फसल उजाड़ रहा था। महावीर ने डंडा लेकर सांड़ को भगाने का प्रयास किया लेकिन सांड़ ने उल्टे उन पर ही हमला बोल दिया। उन्हें अपने सींगों पर उठा लिया और जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। वृद्घ की चीख-पुकार सुनकर गांव के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह सांड़ को भगाया लेकिन तब तक महावीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें तुरंत इस्लामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। इस पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के अनुसार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। वृद्ध की मौत के बाद गांव में सांड़ की दहशत मच गई है। लोगों ने खेत पर जाना बंद कर दिया है।