{"_id":"5d793d5a8ebc3e93af0f4539","slug":"crime-badaun-news-bly375819522","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरतपुर से लापता युवक की गंगा नदी में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरतपुर से लापता युवक की गंगा नदी में मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। एक दिन पहले अपने पिता के साथ हजतरपुर गए युवक की लाश बुधवार को गंगा नदी में उतराती हुई मिली। पुलिस ने शव को गंगा नदी से निकाल लिया है। उसके शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुधारी निवासी सुरेश मंगलवार को अपने बेटे महेश पाल (19) के साथ हजरतपुर गए थे। उनका कहना था कि महेश पाल पर ऊपरी चक्कर था। इसलिए वह बेटे को एक भगत के पास ले गए थे लेकिन महेश हजतरपुर पहुंचकर कहीं रास्ते से लापता हो गया। सुरेश उसे रात भर तलाश करते रहे। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो वह अपने घर लौट गए। इधर, बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने महेश का शव हजरतपुर के चितरी गांव के नजदीक गंगा नदी में उतराता हुआ देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ एसके सिंह ने बताया कि युवक मानसिक मंदित था। उसने गंगा नदी में डूबकर आत्महत्या की है।