{"_id":"5d77f8528ebc3e93c8165158","slug":"crime-badaun-news-bly3757080200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई पैकेज-2-----------सलाखों के पीछे पहुंचे अवैध उगाही करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई पैकेज-2-----------सलाखों के पीछे पहुंचे अवैध उगाही करने वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड से अवैध उगाही करते पकड़े गए दोनों लोगों को आखिरकार सलाखों के पीछे भेज दिया गया। दोनों के खिलाफ एक टेंपो चालक ने आवाज उठाई तो डीएम ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और दो आरोपियों को जेल भेज दिया।
शहर के जवाहरपुरी मोहल्ला निवासी किशन सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचा था। उसके पास अवैध उगाही करते लोगों की वीडियो थी। उसकी तहरीर और वीडियो के आधार पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने तुरंत टीम को रोडवेज बस स्टैंड पर भेजा। शिकायत के मुताबिक पुलिस ने मनोज और मुकेश नाम के दो लोगों को पकड़ लिया। उन्हें डीएम के सामने पेश किया गया। उस समय एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भी कार्यालय में मौजूद थे। डीएम ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने के आदेश कर दिए। जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने बगैर वक्त गंवाए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इस मामले में तीसरे आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
ऐसे करते थे टेंपो चालकों से उगाही
-रोडवेज बस स्टैंड पर टेंपो चालकों का एक अड्डा है, जहां उनके रोजाना नंबर लगते थे। उनके नंबर लगाने के कार्य मनोज और मुकेश करते थे। नंबर लगाने के दौरान उनका वीडियो बनाया गया था। सूत्रों की माने तो टेंपो चालकों का एक कथित गिरोह चल रहा था। इसी गिरोह ने अवैध उगाही करने वालों को नियुक्त किया था। इसके खिलाफ टेंपो चालक किशन ने आवाज उठाई और अवैध उगाही का भंडाफोड़ हो गया।
विज्ञापन
डीएम साहब!..अभी तो और भी हैं अवैध उगाही करने वाले
बदायूं। जिले में अवैध उगाही का धंधा कोई अभी से नहीं चल रहा है। कई वर्षों से जगह-जगह तिराहे और चौराहे पर धाक जमाने वाले अवैध उगाही कर रहे हैं। कुछ समय पहले डीएम ने सख्ती कर दी थी, जिससे अधिकतर अवैध उगाही के अड्डे बंद हो गए थे लेकिन कुछ स्थानों पर आज पर अवैध उगाही हो रही है।
शहर में खेड़ा नवादा और जालंधरी सराय तिराहे पर आज भी बाकायदा अवैध उगाही चल रही है। ये दोनों अड्डे तब भी बंद नहीं हुए थे। जब डीएम ने सख्ती दिखाई थी। जालंधरी सराय तिराहे पर तो अवैध उगाही करने वालों ने अपनी यूनीफॉर्म तक बनवा ली थी, जिससे लोग उन्हें नगर पालिका का कर्मचारी समझते रहें और उनका धंधा चलता रहे। खेड़ा नवादा पर अवैध उगाही करने वालों ने अपनी कुर्सियां डालनी बंद कर दी हैं लेकिन उनका धंधा बंद नहीं हुआ है। वह बाइक लेकर टेंपो और अन्य वाहनों के पीछे दौड़ते दिखाई देते हैं। इसके अलावा कुछ स्थान और हैं, जहां अवैध उगाही लगातार जारी है। देहात क्षेत्रों में भी जमकर अवैध उगाही हो रही है। कभी रडार पर आ गए तो उनका भी जेल जाना तय है।