{"_id":"5d76a1658ebc3e93d844710c","slug":"crime-badaun-news-bly375590379","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारियों से लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारियों से लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर कपड़ा व्यापारियों से हुई 2.20 लाख रुपये की लूट के मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। भुक्तभोगी व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पहले मामले की जांच होगी, तभी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कपड़ा व्यापारी राकेश और रजत रविवार को सहसवान कस्बे से पेमेंट लेकर कार से शहर लौट रहे थे। व्यापारियों के मुताबिक उनकी कार मुजरिया थाना क्षेत्र में ग्राम कौल्हाई के पास पहुंची थी। वहां पर सड़क काफी खराब थी। कुछ दूर आगे पुलिस का बैरियर था। इससे उन्होंने कार की रफ्तार कम कर ली थी। उसी समय पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने चालक साइड का शीशा तमंचा मारकर तोड़ दिया। दोनों व्यापारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया और उनकी गाड़ी में रखा नोटों से भरा बैग लूटकर भाग गए। उनके बैग में दो लाख 20 हजार रुपये थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर एसओ धर्मेंद्र सिंह पहुंच गए। बाद में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी और एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे थे। व्यापारियों ने उसी समय अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी थी लेकिन सोमवार शाम तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।
मामला संदिग्ध है। व्यापारी आईटेन कार से थे, उनका कहना है कि बदमाश पैशन प्रो बाइक से आए थे। दिल्ली-बदायूं हाईवे हर समय चलता रहता है। ऐसे में लूटपाट मुश्किल है, फिर भी मामले की जांच कर रहे हैं, तभी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
धर्मेंद्र सिंह, एसओ मुजरिया