फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उझानी में सरेआम गोवंशीय पशु काट रहे युवकों को खदेड़ा, मांस समेत छुरे बरामद

Sun, 08 Sep 2019 07:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। गोवंशीय पशुओं को संरक्षण देने की कवायद के बीच रविवार को कुछ युवकों ने सरेआम ऐसा कृत्य कर डाला जो मोहल्ले में अफरातफरी की वजह बन गया। पड़ोस के ही एक व्यक्ति के घर के बाहर बंधे गोवंशीय पशु को चोरी कर युवक उसे अपने इलाके में ले गए और वध कर दिया। इसकी भनक लोगों को लगी तो वह घरों से बाहर निकल आए। पशुपालक भी पहुंच गया। लोगों ने विरोध कर युवकों को खदेड़ दिया। वे अपने छुरे और मांस भी समेटकर साथ नहीं ले जा पाए। बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर पशुपालक की ओर से दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गोवंशीय पशु के वध का दुस्साहसिक मामला रविवार सुबह का है। मोहल्ला गद्दीटोला निवासी बच्चन का गोवंशीय पशु चोरी हो गया। खोजबीन में जुटे बच्चन को मोहल्ले के ही अदलू से पता लगा कि पशु को दो युवक पठानटोला मोहल्ले की ओर ले गए हैं। इसके बाद वह अपने परिजन और मोहल्ले के लोगों के साथ पठानटोला की ओर पहुंचा तो गलियारे में वही युवक उसे काट रहे थे जिनके नाम चश्मदीद अदलू ने उसे बताए थे। शोर शराबा और हंगामा होता देख आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने हंगामा कर दिया। अफरातफरी के बीच आरोपी दोनों युवकों को मौके पर से खदेड़ दिया गया। तब तक वह पशु के तीन टुकड़े करके उसके ऊपर से खाल भी उतार चुके थे।
विज्ञापन

मोहल्ले के ही किसी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। दरोगा शिवेंद्र भदौरिया समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा लेकिन उन्हें आरोपी युवक नहीं मिले। पुलिस ने छुरे और मांस बरामद करने के बाद आरोपियों के घरों पर दबिश भी दी लेकिन कोई नहीं मिला। दरोगा ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का नमूना सील कराया। मौके पर जुटे लोगों को पुलिस कर्मियों ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ही मांस को जंगल में ले जाकर गड्ढे में दफन करा दिया। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि पशुपालक बच्चन की ओर से अयोध्यागंज मोहल्ले के भूरे पुत्र याकूव और बबलू पुत्र इद्दम के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट में दुकान पर मीट बेचते मिले चार लोग गिरफ्तार
उझानी। गोवंशीय पशु के वध के बाद पुलिस ने बिल्सी रोड मार्केट में पुलिया के पास मीट की एक दुकान को घेर लिया। मीट विक्रेता जाकिर, उसके बेटे जाबिर और मुस्लिम के साथ इस्लाम को दबोच लिया। मीट किस प्रजाति के पशु का है, इसका पता लगाने के लिए पशु चिकित्सक से सैंपल भी कराया गया। दरोगा शिवेंद्र भदौरिया की ओर से पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए चार लोगों में से जाकिर समेत उसके बेटे काफी पहले से मीट बेचते आए हैं। पुलिस को यही बताया गया था कि जाकिर की दुकान में गोवंशीय पशुओं का मीट बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed