{"_id":"5d74f9ea8ebc3e93ba1b0e71","slug":"crime-badaun-news-bly3753583123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा धनराशि की रसीद देकर कर्मचारी ने रिटायर्ड बुजुर्ग से जबरन ले लिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा धनराशि की रसीद देकर कर्मचारी ने रिटायर्ड बुजुर्ग से जबरन ले लिए रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन द्वारा अक्सर उपभोक्ताओं की मनमानी रीडिंग, गलत बिल निकालने आदि की शिकायतें तो आम हैं लेकिन इस बार तो कर्मचारियों ने हद ही पार कर दी। कर्मचारियों ने पहले तो एक रिटायर्ड बुजुर्ग के घर के आए बिजली बिल से ज्यादा की रसीद काटकर उसे दे दी और फिर उससे जबरन रुपये भी वसूल लिए गए। इसकी शिकायत डीएम से की गई है।
नेकपुर, डीएम रोड निवासी धर्मवीर गुप्ता (80) समाज कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके घर का बिजली बिल इस बार 1748 रुपये आया था, जिसे जमा करने वह शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय पर बिल जमा केंद्र पर जमा करने गए थे। उनका कहना है कि उन्होंने पैसे तथा बिल काउंटर पर जमा करने को दे दिया। काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने जब उन्हें रसीद दी तो वह 2629 रुपये की थी। अपने बिल से ज्यादा की रसीद देखकर धर्मवीर चौंक गए तथा उन्होंने कर्मचारी को इस बारे में बताया। आरोप है कि यह जानकर कर्मचारी ने देखने के बहाने उनसे रसीद ले ली तथा बाकी बचे 881 रुपये देने को कहा। धर्मवीर ने कर्मचारी से कहा कि उनके पास न तो इतने रुपये हैं और वह दे भी तो क्यों। इस पर कर्मचारी ने उनसे कहा कि वह पैसे लाकर दें तभी उन्हें रसीद मिलेगी।
इस पर धर्मवीर ने कहीं से बाकी 881 रुपये लाकर कर्मचारी को दिए तो उसने उन्हें रसीद दी। धर्मवीर ने इस बाबत डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि वह पेंशनर है और कर्मचारी ने अपनी गलती होते हुए भी उनसे न केवल ज्यादा की वसूली की बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। उन्होंने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।