{"_id":"5d72b8218ebc3e01711f6110","slug":"crime-badaun-news-bly375207650","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में झगड़कर आई युवती ट्रेन के आगे कूदी, दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में झगड़कर आई युवती ट्रेन के आगे कूदी, दोनों पैर कटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। घर में भाई-बहन से झगड़कर निकली नाराज युवती ट्रेन के सामने कूद गई जिससे ट्रेन की चपेट में आकर उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची यूपी-100 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे हायर सेंटर ले गए।
कछला के नन्हें नगला निवासी राजू की पुत्री पूजा (20) की शुक्रवार सुबह घर में बहन भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि पूजा ने सुबह छोटे भाई से किसी घरेलू काम को कहा था तो वह नाराज हो गया। दूसरे भाई-बहिन भी पूजा के चिल्लाने का विरोध करने लगे। जिससे वह नाराज होकर घर से बाहर निकल गई। परिजनों ने सोचा कि थोड़ी देर में नाराजगी दूर होने पर वह घर लौट आएगी, लेकिन वह मकान के पीछे की ओर कुछ दूरी पर गुजर रही रेलवे लाइन पर पहुंच गई। थोड़ी देर बार बरेली से कासगंज की ओर आती ट्रेन देखकर उसने उसके आगे छलांग लगा दी, जिससे उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल व यूपी-100 को दे दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने गंभीर रूप से घायल लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन अच्छे उपचार के लिए हायर सेंटर बरेली ले गए।