{"_id":"5d72b8228ebc3e93d33e54de","slug":"crime-badaun-news-bly375207565","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर समझकर महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर समझकर महिला को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत (बदायूं)। जिले में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। लगातार कहीं न कहीं बेगुनाह लोगों से मारपीट हो रही हैं। उसहैत क्षेत्र के मुगरिया नगला में तो भीड़ ने हद ही कर दी। लोगों ने एक मानसिक मंदित महिला को बच्चा चोर समझकर पीट दिया। गनीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो आरोपियों को दबोच लिया।
मानसिक मंदित महिला शुक्रवार सुबह अचानक घूमते हुए मुगरिया नगला पहुंच गई। तभी कुछ खुराफाती लोगों ने गांव में अफवाह फैला दी कि महिला बच्चा चोरी करने आई है। ये अफवाह गांव में आग की तरह फैल गई। फिर क्या कुछ ही देर में दर्जनों लोग जमा हो गए और महिला के ऊपर टूट पड़े। उन्होंने महिला को खूब पीटा। उसी समय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे महिला को ग्रामीणों को चंगुल से छुड़ाया। साथ ही मौके से अर्जित यादव और मुनीश यादव को गिरफ्तार लिया। फिर दोनों आरोपियों को थाने ले गई। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के अलावा कल्लू और पेशकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार्रवाई कर अर्जित और मुनीश को जेल भेज दिया है। बाकी लोगों को पुलिस चिन्हित करने में जुटी है।