{"_id":"5d6d103b8ebc3e016b6ae1d8","slug":"crime-badaun-news-bly374578287","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी की अफवाह फैलाना पड़ा महंगा, चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाना पड़ा महंगा, चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बाहरी छोर पर स्थित मदीना कॉलोनी में बच्चा चोर गिरोह की दस्तक बताकर अपने मोहल्ले में शोर मचा रहे युवकों की वजह से हड़कंप मच गया। भनक लगते ही पुलिस का गश्ती दल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया लेकिन अफवाह फैला रहे चार युवकों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद सोमवार को चारों का चालान भी कर दिया गया।
बच्चा चोर गिरोह की अफवाह का मामला रविवार रात करीब 10 बजे का है। नझियाई मोहल्ले में शोर शराबा सुनकर अचानक ही कई घरों से लोग बाहर निकल आए। उन्होंने शोर मचा रहे युवकों से पूछा भी कहां, क्या हो गया तो युवकों ने मदीना कॉलोनी की घटना बताकर उन्हें भी गुमराह कर दिया। कुछ लोग कॉलोनी में भी गए लेकिन ऐसी कोई बात सुनने में नहीं आई। दरोगा संजय कुमार भी गश्ती पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बात कर उन्हें समझाकर कर घरों को लौटा दिया लेकिन आसपास नझियाई निवासी अनीस पुत्र अब्दुल रसीद को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीन और युवकों के नाम पुलिस को बताए। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ले के ही रिहान पुत्र सलीम, नदीम पुत्र फईमउद्दीन और आसिफ पुत्र यूनुस को गिरफ्तार कर लिया। सुबह में भी पूछताछ के दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर शोर मचाने का आरोप लगाया। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि कहीं पर भी बच्चा चोर गिरोह नहीं है। महज अफवाह के आधार पर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।