{"_id":"5d42d7c88ebc3e6cfd189b1d","slug":"crime-badaun-news-bly370793473","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में अबकी बार... सीओ ने पकड़ा बुआ-भतीजे का ‘प्यार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में अबकी बार... सीओ ने पकड़ा बुआ-भतीजे का ‘प्यार’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पिछले कुछ सालों से रंगरेलियों को लेकर बदनाम रहा एक प्राइवेट गेस्ट हाउस बृहस्पतिवार को एक बार फिर से पुलिस की दस्तक के बाद लोगों की जुबां पर आ गया। सीओ विनय द्विवेदी ने गेस्ट हाउस में दबिश दी तो कमरे में युवक के साथ विवाहित महिला भी मिली, जो पुलिस देखते ही खुद को बुआ-भतीजा बताने लगे। शाम तक पुलिस की हिरासत में मौजूद युगल ने गेस्ट हाउस में अपना नाम और पता दंपती के रूप में दर्ज कराया था। गेस्ट हाउस मालिक को भी हिरासत में ले लिया गया है।
निजी गेस्ट हाउस में रंगरेलियों का मामला दोपहर बाद का है। नजदीक के ही किसी व्यक्ति ने गेस्ट हाउस में प्रेमीयुगल बताते हुए सीओ विनय द्विवेदी को फोन पर अवगत कराया। सीओ ने मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले उसी कमरे की घेराबंदी करा ली जहां वह दोनों ठहरे थे। इसके बाद कोतवाली से भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। युगल को हिरासत में लेने के बाद पुलिस कर्मियों ने गेस्ट हाउस का रजिस्टर चेक किया तो दोनों को कासगंज जिले का निवासी दंपती के रूप में नाम और पता दर्ज पाया। पूछताछ के दौरान युवक ने साथ में मौजूद विवाहित महिला को अपनी बुआ बताकर पुलिस कर्मियों को सकते में डाल दिया।
इसके बाद पुलिस ने गेस्ट मालिक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस कर्मियों ने अन्य कमरों को भी चेक कराया लेकिन कोई और संदिग्ध मामला पकड़ में नहीं आया। युवक के बताए नाम और पते पर दरोगा शिवेंद्र भदोरिया ने कॉल कर उनके घरवालों को भी बता दिया। पुलिस दोनों के घरवालों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। बता दें कि दो साल के दौरान इसी गेस्ट हाउस में तीन ऐसे और मामले कोतवाली तक पहुंचे थे। तब पुलिस ने आरोपियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया था लेकिन गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ एक बार भी ऐसी कार्रवाई नहीं की गई जो ऐसे मामलों की रोकथाम की दिशा में कारगर साबित होती।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में मिले युगल ने खुद को दंपती भी बताया है। असलियत तक पहुंचने के लिए उनके परिजन के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। अगर कुछ गलत सामने आया तो कार्रवाई भी की जाएगी।
- विनोद कुमार चाहर, कोतवाल।