{"_id":"5d33110c8ebc3e6cbc339a6b","slug":"crime-badaun-news-bly36930565","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा करके पाट दिया पूरा तालाब, अब होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा करके पाट दिया पूरा तालाब, अब होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में दबंगों ने तालाब पर अवैध कब्जा कर मकानों का निर्माण शुरू कर दिया। बुनियाद भरकर मकानों का निर्माण कराने की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से की गई। डीएम के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम ने निर्माण रुकवाकर मामले की जांच लेखपाल को सौंप दी है।
मुख्य संपर्क मार्ग के किनारे स्थित सरकारी तालाब काफी पुराना है। इसमें ग्रामीण अपने पशुओं को नहलाने के लिए लाते हैं। बीते वर्षों में बरसात कम होने से तालाब में पानी एकत्र नहीं हो पाया। इससे तालाब सूख गया। तभी तालाब पर गांव के कुछ दबंगों की नजर पड़ गई। उन्होंने इस पर अपना कब्जा कर मकानों का निर्माण कराना शुरू कर दिया। तालाब में मिट्टी का भराव करके समतल करने का प्रयास किया गया। तब मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से की गई। एसडीएम लाल बहादुर सिंह ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को जांच सौंपी गई है। आख्या आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।