फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime, accident

बिसौली रोड पर कार से कुचलकर बच्ची की मौत

Thu, 02 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime, accident
बगरैन। बिसौली-आंवला रोड पर कार से कुचलकर सात साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम हुआ। हादसे के बार ड्राइवर कार लेकर मौके से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना के गांव बगरैन निवासी आसिफ का सात साल की बेटी जोया बुधवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान रोड पार करते वक्त जोया को बिसौली की ओर से आ रही काले रंग की अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आसिफ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय लोगों ने पास ही डावर के मार्केट में लगे सीसीटीवी के जरिए कार को देखा, लेकिन कार पर कोई नंबर स्पष्ट न दिखने के कारण तस्दीक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed