{"_id":"5fdd09808ebc3e3db521c072","slug":"crime-accident-badaun-badaun-news-bly430637211","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कैप्सूल ने ढाबे में मारी टक्कर, खाई में पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कैप्सूल ने ढाबे में मारी टक्कर, खाई में पलटा
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। बिसौली बाईपास चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। चौराहे पर एक तेज रफ्तार कैप्सूल ढाबा को तहसनहस करते हुए पास में खाई में जाकर पलट गया। कैप्सूल की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों ने कूदकर जान बचाई। शुक्रवार दोपहर द्रोपदी देवी स्कूल के सामने बिसौली बाईपास चौराहे पर पप्पू के ढाबा पर गांव सिताबनगर निवासी ओमपाल और उनके बहनोई हरदीप निवासी राजपुर कला थाना अलीगंज, बरेली बैठे चाय पी रहे थे। ढाबे में अन्य लोग भी बैठे थे। इसी दौरान उझानी की ओर से आ रहा एक कैप्सूल चौराहे पर एक ट्रक से टकराकर अनियंत्रित हो गया। ये देखकर ढाबे पर बैठे लोगों की जैसे ही कैप्सूल पर नजर पड़ी कि उनके होश उड़ गए। वह कैप्सूल को ढाबा की ओर आता देखकर बाईपास की ओर कूद पड़े। इसके बावजूद ओमपाल व हरदीप कैप्सूल की चपेट में आकर घायल हो गए तो वहीं कैप्सूल पूरा ढाबा तहसनहस करता हुआ सड़क किनारे जाकर पलट गया। चालक कूदकर भागने में कामयाब रहा।
वहीं ट्रक को चालक बिसौली मार्ग पर दौड़ा ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय मौके पर पहुंच गए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी भी आ गए। कैप्सूल में गैस भरी हुई बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी कंपनी को सूचना दे दी है, जिससे कैप्सूल को खाली करवा कर हटाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने उसके आसपास जाने से लोगों पर पाबंदी लगा दी है। रात तक इसे नहीं हटाया जा सका था।
ब्लैक स्पॉट है बाईपास चौराहा, दो बार टूट चुका है ढाबा
सिलहरी (बदायूं)। बिसौली बाईपास चौराहा ब्लैक स्पॉट घोषित है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। कुछ दिन पहले पुलिस और पीडब्ल्यूडी की ओर से कुछ बोर्ड लगवाए गए थे। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार धीमी नहीं हो रही है। इसकी वजह से पप्पू का ढाबा दो बार वाहनों की चपेट में आ चुका है।
विज्ञापन
बाईपास निर्माण के बाद चौराहे पर चारों ओर चाय, नाई, होटल, पान सिगरेट आदि की दुकानें खुल गईं थीं। बाईपास से आवागमन शुरू हुआ तो हादसे होने लगे। एक साल पहले बिसौली की ओर से आ रही पिकअप चौराहे पर नाई की दुकान और होटल को टक्कर मारती हुई पलट गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी। छह माह पूर्व एक ट्रक ने चौराहे पर बनी दुकान क्षतिग्रस्त कर दी। करीब तीन माह पूर्व उझानी से बरेली जा रही कार चौराहे पर आकर दूसरी कार से टकरा गई थी। इस हादसे में उझानी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चौराहे पर पुलिया के नजदीक खड़ा ठेले वाला और एक दुकान वाला घायल हो गए थे।
शुक्रवार को कैप्सूल की टक्कर से जिसका ढाबा टूटकर बिखर गया, यही ढाबा एक बार पहले भी किसी वाहन की टक्कर से टूट चुका है। इसके बावजूद लोग सड़क किनारे अतिक्रमण किए हुए हैं। चौराहे पर हादसे की एक वजह अतिक्रमण भी माना जा रहा है। तेज रफ्तार वाहन इधर-उधर भागते हैं। इससे आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचता है।