फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc, jangle

वन विभाग की टीम समेत श्रमिकों से मारपीट में आठ लोग नामजद, पांच गिरफ्तार

Fri, 08 May 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
crimc, jangle
बदायूं। कछला सेक्शन की ननाखेड़ा बीट में पोधरोपण के दौरान बुधवार को वन विभाग की टीम और श्रमिकों पर हमले के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। वन दरोगा की ओर से दर्ज रिपोर्ट में आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के अलावा मारपीट आदि समेत वन विभाग की भूमि पर कब्जे की कोशिश करने क धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम से मारपीट और हमले का मामला बुधवार का है। पुलिस के मुताबिक वन दरोगा सतीश चंद्र की अगुवाई में वन कर्मी और श्रमिक पोधरोपण के लिए ननाखेड़ा स्थित बीट में गड्ढों की खुदाई कर रहे थे। उसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरगंज निवासी लोगों ने गड्ढे खोदने का विरोध करते हुए श्रमिकों को मौके पर दौड़ा दिया था। वन कर्मियों को भी ग्रामीणों के हमले का सामना करना पड़ा। वन दरोगा सतीश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इनमें जुगेंद्र, राजेश, विजेंद्र, जयसिंह, सुगड़ सिंह, सुग्रीव, ओमपाल और शिवम को नामजद किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमीरगंज में दबिश देकर जुगेंद्र, राजेश, सुगड़ सिंह, सुग्रीव और ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दबिश के दौरान अधिकतर ग्रामीण घरों से जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने फरार तीन आरोपियों के घरों की भी घेराबंदी की, लेकिन उनमें से कोई भी हत्थे नहीं आया। इसे लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों को पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed