{"_id":"5da60c368ebc3e93ad10615f","slug":"crimc-badaun-news-bly380345261","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेज नगर अपगना में मंगलवार देर शाम एक नव विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इससे ससुराल वालों में हड़कंप मच गया है। मायके वालों और पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।
नव विवाहिता गुड़िया (19) की शादी करीब पांच माह पूर्व परवेज नगर अपगना निवासी कल्यान यादव के साथ हुई थी। गुड़िया का मायका भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा (बरेली) में है। मंगलवार देर शाम गुड़िया का शव उसकी ही ससुराल में फंदे पर लटका मिला। इससे ससुराल वालों के हाथ पैर फूल गए। मोहल्ले में इसकी खबर फैली तो हलचल शुरू हो गई। इसकी खबर कोतवाली पुलिस को दी गई। विवाहिता की मौत के बारे में मायके वालों को भी बता दिया गया है। पुलिस देर रात गांव पहुंच गई। मायके वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है।