बदायूं। टी-20 वर्ल्डकप में भारत के विश्व विजेता बनने पर हर जगह उत्साह का माहौल है। सोमवार को सुबह से ही लोग क्रिकेट मैच की चर्चा करते दिखे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी इस संबंध में चर्चा करते दिखे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने इंडिया-इंडिया कहकर जश्न मनाया। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के साथ अपने अपने पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ियों की तारीफ।
बिल्सी। रविवार रात नगर के मुख्य बाजार, अंबियापुर चौराहा, खैरी बस स्टैंड समेत कई स्थानों पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुट गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय टीम की जीत की खुशी साझा की। जश्न के दौरान कई युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर दिनेश चंद्र हनी, पुरुषोत्तम शाक्य, संजीव राणा, कमलेश शर्मा, शकील मंसूरी, ललतेश शर्मा, आरके लक्ष्य, श्लोक शाक्य, तनुज आदि मौजूद रहे। संवाद