{"_id":"5e1da90c8ebc3e87df029bf3","slug":"cricket-badaun-news-bly391903637","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के पैटर्न पर होगा यूपीएल, छह टीमों को खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल के पैटर्न पर होगा यूपीएल, छह टीमों को खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। उझानी प्रीमियर लीग (यूपीएल) का आयोजन इंडियन क्रिकेट प्रीमियर लीग की तरह होगा। यूपीएल में छह टीमें हिस्सा लेगीं। प्रत्येक टीम के फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों का चयन लकी ड्रा के माध्यम से किया है। प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी स्थानीय स्तर के होंगे। बाकी के खिलाड़ी बाहर के हैं। इसके लिए आयोजन समिति का भी गठन कर लिया गया।
यूपीएल के लिए कमेटी का गठन गूंज के फाउंडर राजन मेंदीरत्ता और चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा की देखरेख में किया गया। अमित प्रताप सिंह को टूर्नामेंट का चेयरमैन और सुशील चंद्र सक्सेना को पर्यवेक्षक बनाया गया है। खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया के प्रमुख योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें में ऑल इज वेल की फ्रेंचाइजी अंकुर वार्ष्णेय, सिंह इज किंग की फ्रेंचाइजी मधुर सपरा, उझानी रॉयल चैलेंजर की फ्रेंचाइजी पंकज सक्सेना, उझानी पैंथर्स की फ्रेंचाइजी नंदन गुप्ता और सागर छाबड़ा, लगान इंडिया की फ्रेंचाइजी रोहित गुप्ता और जय शर्मा, राणा सोल्जर्स की फ्रेंचाइजी राहुल यादव ने ली है।
प्रत्येक टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन लकी ड्रा के माध्यम से किया गया। ड्रा भाजपा नेता प्रदीप गोयल, गूंज के फाउंडर राजन मेंदीरत्ता, उपाध्यक्ष डॉ. रिजवान अहमद, सत्येंद्र कुमर गुप्ता, इसरार खलीफा आदि ने निकाले। फाउंडर ने बताया कि टूर्नामेंट 19 जनवरी से एमजीपी कॉलेज के मैदान पर शुरू होगा। उद्घाटन डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी करेंगे। टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं के लिए कोर कमेटी में शंकर गुप्ता, नवेद खान, अशरफ सुनामी, शारिफ, अजीम अंसारी, विजय सक्सेना, इकबाल अहमद और चांद मोहम्मद आदि शामिल हैं।