{"_id":"6a7a31f249c9c19daa0227e4","slug":"crackdown-on-school-vehicles-to-begin-today-badaun-news-c-123-1-bdn1037-170496-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्कूली वाहनों पर आज से कसा जाएगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्कूली वाहनों पर आज से कसा जाएगा शिकंजा
विज्ञापन
बदायूं। स्कूली वाहनों की मनमानी और लापरवाही बरतने वाले चालकों-संचालकों के खिलाफ अब परिवहन विभाग सख्ती करेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में मंगलवार से विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान मानकों के अनुरूप न पाए जाने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ चालान के साथ केस भी दर्ज कराया जाएगा।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कई स्कूलों के वाहन ओवरलोडिंग, फिटनेस, बीमा, परमिट और चालक के लाइसेंस के मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ वाहनों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र जैसी जरूरी सुविधाएं भी नहीं हैं। चालक परिचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन और स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं कराया जा रहा।
सीएम के निर्देश के बाद परिवहन विभाग की ओर से इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। मंगलवार से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त टीमों की ओर चेकिंग की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पहले चालान किया जाएगा और गंभीर अनियमितता पर संबंधित वाहन स्वामी और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने वाहनों को शासन के मानकों के अनुसार दुरुस्त कर लें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) हरिओम ने बताया कि सीएम के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।