{"_id":"579cabbb4f1c1bb04521e37c","slug":"cow-and-the-names-of-those-who-exposed-waste-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय और गंगा को बर्बाद करने वालों के नाम हों उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय और गंगा को बर्बाद करने वालों के नाम हों उजागर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
गाय और गंगा को बर्बाद करने वालों के नाम हों उजागर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आबिद ने नाम लिए बगैर दो सफेदपोशों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री, सपा सुप्रीमो, सांसद और डीएम को भेजा पत्र
सत्ता में रहने के बावजूद जनहितकारी मामलों को बेबाकी से उठाने की वजह से चर्चा में रहने वाले वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष सदर विधायक आबिद रजा के बयान से एक बार फिर सियासी खेमे में हलचल मच गई है। इस बार विधायक रजा ने समाचार पत्रों में लगी खबरों का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट के रोक के बावजूद जिले में हो रहे अवैध खनन करने वालों के नाम उजागर करने की मांग मुख्यमंत्री, सपा सुप्रीमो, सपा सांसद एवं जिला प्रशासन को पत्र भेजकर की है।
इसके साथ ही रजा ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर गाय और गंगा को कौन लोग बर्बाद कर रहे हैं? जैसे ही उन्हें अवैध खनन कराने वालों और गोवंशीय पशुओं की हत्या कराने वालों के नाम पता होंगे, वे मीडिया में उजागर करेंगे। कहा कि खनन पर लगाम कसने के लिए डीएम खुद खनन के प्वाइंट चेक करें। उन्होंने सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा संसद में महंगाई का मुद्दा उठाने पर सराहना करते हुए जिले में रेता की ट्रॉली सस्ती कराने की मांग की, जिससे गरीब को भी आशियाना मिल सके। कहा कि रेता की ट्रॉली 300 से दो हजार रुपये पर पहुंच गई है। वह इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। सांसद इस मुद्दे को संसद में उठाएं।