फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covide 19

बरेली में कोरोना पॉजिटिव निकली बिल्सी इलाके की महिला

Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
covide 19
बदायूं। बरेली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती बिल्सी इलाके की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। परिवार वाले बिल्सी के एक नर्सिंग होम में ले गए थे। हालत देखकर उसे बरेली भेजा गया था, जहां चिकित्सक द्वारा उसका सैंपल कराया गया। प्राइवेट लैब की जांच में महिला पॉजिटिव बताई गई है। इस पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बैरमई बुजुर्ग निवासी 70 वर्षीय महिला की काफी समय से तबियत खराब है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है लेकिन परिवार वाले उसे दो दिन पहले बिल्सी के एक नर्सिंग होम में ले गए थे। यहां महिला एक दिन भर्ती रही। उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो नर्सिंग होम के चिकित्सक ने उसे बरेली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया। बताते हैं कि तब से महिला का बरेली के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। रविवार को उसका हॉस्पिटल में सैंपल लिया गया था। इसकी जांच एक प्राइवेट लैब पर कराई गई जिसकी रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। इससे महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, मेडिकल कॉलेज में इस तरह का पहला केस आने से और सतर्कता बरती जा रही है। प्राचार्य आर.पी सिंह ने बताया कि महिला को भर्ती कर लिया गया है। उसके इलाज के लिए अलग से टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार, आज कराए जाएंगे सैंपल
बिल्सी के बैरमई बुजुर्ग निवासी महिला बरेली में प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को एक टीम महिला के गांव जाएगी जहां उसके परिवार वालों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा महिला का बेटा बिल्सी कस्बे के मोहल्ला साहबगंज में रहता है। यहां भी सैंपल कराये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
महिला बरेली के एक हॉस्पिटल में भर्ती थी। वहीं उसकी प्राइवेट लैब द्वारा जांच कराई गई है। अब उसका सैंपल यहां कराया जाएगा। उसके परिवार वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे। अगर सरकारी जांच में महिला पॉजिटिव पाई गई तो उसे कोरोना मरीज माना जाएगा।
डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed