{"_id":"5f5a70ea8ebc3e54d33be6a8","slug":"covid-19-badaun-news-bly419367430","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में सिपाही, अमीन, लेखपाल और प्राइवेट हॉस्पिटल के स्टाफ समेत 68 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में सिपाही, अमीन, लेखपाल और प्राइवेट हॉस्पिटल के स्टाफ समेत 68 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बदायूं। जिले में गुरुवार रात आई रिपोर्ट में 68 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि लगातार कोरोना को लेकर लागू किए गए नियमों की अनदेखी के चलते संक्रमण का खतरा चरम पर पहुंचता जा रहा है। खासकर बाजारों में जिस तरह लोग बिना मास्क लगाए और सैनिटाइजर का प्रयोग किए घूम रहे हैं, उसने संक्रमण के खतरे को और भी बढ़ा दिया है।
गुरुवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 502 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 68 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर टीमें भेजी गईं थीं। लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई। इस दौरान उझानी कोतवाली में दो सिपाही, एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पांच कर्मचारियों समेत नौ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे उझानी कोतवाली और प्राइवेट हॉस्पिटल के स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। इनके अलावा आसफपुर में चार, बिसौली में 12, कादरचौक में दो, म्याऊं में एक, वजीरगंज में एक, दातागंज में चार, सहसवान में एक पॉजिटिव मिला है। इधर, बिल्सी में एक लेखपाल और अमीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
इधर, रात आई रिपोर्ट में शहर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की अच्छी खासी संख्या रही। इसमें ब्राहमपुर मोहल्ले में चार, श्रीराम नगर कॉलोनी में दो, चौधरी सराय मोहल्ले में दो, आवास विकास कॉलोनी में एक, सिविल लाइंस में आठ, जवाहरपुरी में दो, मंडी समिति में दो, कबूलपुरा मोहल्ले में एक, पटियाली सराय मोहल्ले में एक, नई सराय मोहल्ले में एक, प्रोफेसर कॉलोनी में एक, डीएम रोड पर एक, पुराना आरटीओ ऑफिस के नजदीक तीन, शिवपुरम मोहल्ले में एक, श्याम नगर कॉलोनी में एक और तीन अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आसरा आवास भेजने में लगा है। गुरुवार शाम तक जिले में 740 सैंपल एकत्र किए गए। विभाग ने उन्हें जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
तहसील परिसर कराया जाएगा सैनिटाइज
बिल्सी। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में बिल्सी में एक लेखपाल और अमीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तहसीलदार अशोक कुमार सैनी ने बताया कि दोनों कर्मियों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 सिंतबर को तहसील परिसर और कार्यालय को सैनिटाइज कराया जाएगा।
व्यापारी की मृत्यु के बाद पॉजिटिव आई रिपोर्ट
बिल्सी। नगर के मोहल्ला साहूकारा कॉलोनी निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की अचानक आठ सितंबर की शाम तबीयत खराब हो गई जिससे उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां उनका सैंपल ले लिया और उन्हें घर भेज दिया। दूसरे दिन उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। इस पर परिवार वाले उन्हें पहले सहसवान फिर बरेली ले गए जहां उनकी रास्ते में मौत हो गई। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो परिवार वालों के अलावा उनके अंतिम संस्कार में शामिल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा ने अंतिम संस्कार में शामिल रहे सभी लोगों से जांच कराने को कहा है।