फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

इस्लामनगर में एक और मौत, दो चिकित्सकों समेत जिले में 35 कोरोना पॉजिटिव

Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
covid 19
बदायूं। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, इस्लामनगर में संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। एक दिन पहले पूर्व चेयरमैन तो बुधवार को एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। कस्बा निवासी एक 70 वर्षीय व्यक्ति पिछले कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव निकला था। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें नोयडा के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पॉजिटिव का शव कस्बा नहीं पहुंचा है। परिवार वाले शव लाने की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 197 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें 35 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों के सैंपल लिए और जांच की। एक टीम समरेर इलाके में पहुंची जहां समरेर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, रसूलपुर विद्युत उपकेंद्र के तीन कर्मचारी और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे विद्युत उपकेंद्र पर हड़कंप मचा हुआ है। इधर, बिसौली में दो, उझानी में आठ, म्याऊं में एक, आसफपुर में दो, वजीरगंज में दो, दातागंज में एक, इस्लामनगर में एक, बिल्सी में दो और सहसवान कस्बे में एक पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन

इधर, शहर में सोथा मोहल्ले में एक, सिविल लाइंस एरिया में दो, जवाहरपुरी में एक, मंडी समिति दो, कबूलपुरा में एक, पटियाली सराय एक, मीरा सराय एक, प्रोफेसर कॉलोनी में एक और डीएम रोड पर एक चिकित्सक पॉजिटिव निकला है। इनमें कुछ लोगों को होम क्वारंटीन तो अधिकतर लोगों को आसरा आवास भेजा जा रहा है। बुधवार शाम जिले से 1112 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी कोतवाल की फिर हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
उझानी कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह की एक फिर हालत बिगड़ गई है। वह तीन दिन का अवकाश लेकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बताते हैं कि ओमकार सिंह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इससे वह करीब पंद्रह दिन भर्ती रहे। इस दौरान उनके स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ा। शारीरिक रूप से कमजोरी आई। पांच-छह दिन पहले ही वह ड्यूटी पर लौटे थे लेकिन अब फिर उनकी हालत बिगड़ गई है। वह गैर जिले में किसी प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed