फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

लोहा व्यापारी की पत्नी और ड्राइवर समेत 30 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 31 Aug 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
covid 19
बदायूं। रविवार रात आई रिपोर्ट में ढाकवाली ज्यारत और आवास विकास में ज्यादा संख्या में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे दोनों इलाकों में हड़कंप मच गया। इनके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम बरातेगदार भी कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। यहां कोरोना संक्रमण के चार नए मरीज पाए गए हैं। वहीं, उझानी में एक लोहा व्यापारी की पत्नी और ड्राइवर, उसकी पत्नी, बेटा पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास रविवार रात आई रिपोर्ट में 30 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि 247 सैंपल निगेटिव बताए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रविवार को उन लोगों की जांच कराई गई जो कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे। एक टीम ढाक वाली ज्यारत पहुंची। यहां दो परिवार के आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं आवास विकास मोहल्ले में दंपती और उनकी दो बेटियों समेत छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा सिविल लाइंस एक और जवाहरपुरी पुलिस चौकी के नजदीक दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इधर, दातागंज क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में दो सगे भाई, बिसौली में दंपती समेत तीन लोग और उझानी में एक लोहा व्यापारी की पत्नी, एक ड्राइवर, उसकी पत्नी और बेटा संक्रमित मिला है जबकि सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बरातेगदार में बुजुर्ग दंपती और दो सगे भाई पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले गांव में कोई पॉजिटिव केस नहीं निकला था। पहली बार चार मरीज निकलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सभी संक्रमितों को आसरा आवास भेजने की तैयारी चल रही है। शाम को जिले में एकत्र किए गए 708 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे के आरोपी के पाजिटिव निकलने पर पुलिस भी नहीं करा पाई उसे अस्पताल में भर्ती
मूसाझाग (बदायूं) मूसाझाग थाना पुलिस ने शनिवार रात क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद नगर सुलरा गांव से एक युवक को तमंचा रखने के आरोप में पकड़ा था। आरोपी रातभर थाने के लॉकअप में रहा। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। दोपहर बाद उसे जेल भेजने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उसका मेडिकल परीक्षण हुआ। उसी समय आरोपी की कोरोना की जांच कराई गई। तब पता चला कि आरोपी कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद पुलिस के हाथपैर फूल गए। इससे जेल प्रशासन ने उसे लेने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां भी उसे भर्ती करने से मना कर दिया। उसके बाद पुलिस कर्मी आरोपी को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां भी आरोपी को नहीं लिया गया। आखिर में पुलिस उसे आसरा आवास ले गई। बताया जा रहा है कि जिन सिपाहियों ने आरोपी को पकड़ा था या जो लोग उसके संपर्क में रहे। सभी संदेह के दायरे में हैं। उनकी भी जांच कराई जाएगी।

चंदौसी में पॉजिटिव निकला मेडिकल स्टोर मालिक
दबतोरी। दबतोरी में मेडिकल स्टोर चलाने वाला एक व्यक्ति चंदौसी में कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह पड़ोसी ग्राम दबतोरा का रहने वाला है। वह तीन-चार दिन पहले चंदौसी गया था। वहीं, उसने अपनी जांच कराई थी जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। फिलहाल उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed