फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

सीएमओ, डीपीएम और जेल के 26 बंदियों समेत 64 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 17 Aug 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
covid 19
बदायूं। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने अब सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह, डीपीएम कमलेश शर्मा और एक चिकित्सक समेत स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों को भी चपेट में ले लिया है। वहीं, जेल में कोरोना पॉजिटिव बंदियों की संख्या और बढ़ गई है। रविवार रात आई रिपोर्ट में जेल में 26 और बंदी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन्हेें लेकर जिले में सोमवार शाम तक कुल 64 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने शनिवार दोपहर रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई थी जिसमें वह पॉजिटिव निकले। उसी समय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक कमलेश शर्मा, सीएमओ कार्यालय के एक चिकित्सक और सीएमओ आवास के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए। इनके अलावा शनिवार रात 21 सैंपल और पॉजिटिव निकले। जिनमें पांच इस्लामनगर, एक जगत, एक सालारपुर, एक वजीरगंज और शहर के कृष्णा पार्क में ग्राम विकास अधिकारी, मीरा जी चौकी में दो, शिवपुरम एक, शहवाजपुर मोहल्ले में चार, मलेरिया ऑफिस एक, जवाहरपुरी में दो, आवास विकास एक और मढ़ई चौक पर एक कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

इधर, रविवार रात आई रिपोर्ट से जेल में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। रविवार रात कुल 38 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इनमें जिला कारागार के 26 बंदी पॉजिटिव पाए गए हैं। बताते हैं कि इन बंदियों की तीन दिन पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई थी जिसमें वह निगेटिव निकले थे। सभी सैंपल आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेज दिए गए थे। रविवार 26 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा दातागंज में एक, शहर के मीरा जी चौकी एक, शहबाजपुर एक, बजरंगनगर में तीन, मढ़ई चौक पर तीन, कटरा ब्राहमपुर में एक, आवास विकास एक और चाहमीर मोहल्ले में एक पॉजिटिव निकला है। सीएमओ, डीपीएम और एक चिकित्सक के अलावा कृष्णा पार्क में पॉजिटिव निकले ग्राम विकास अधिकारी होम क्वांरटीन हो गए हैं जबकि बाकी लोग आसरा आवास भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को भेजे 1346 सैंपल
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर जाकर सैंपल एकत्र किए। शनिवार को जिले से 1002 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए जबकि रविवार को 344 सैंपल एकत्र किए गए। रविवार को जिला कारागार में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं निकला। 26 बंदी आरटीपीसीआर से पॉजिटिव मिले हैं।
गैर जिलों में इलाजरत हैं बदायूं के 41 पॉजिटिव
जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या से जिले में एक्टिव केस की संख्या पहुंच गई है। इसमें 132 पॉजिटिव आसरा आवास, 68 राजकीय मेडिकल कॉलेज, 31 पॉजिटिव होम क्वांरटीन हैं। जबकि 41 पॉजिटिव ऐसे हैं जिनका दूसरे जिलों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा 18 बंदी तथा रविवार को निकले 38 संक्रमित शामिल हैं।

वर्जन:::
- शनिवार को कराई गई जांच में हमारी और डीपीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम होम क्वारंटीन हो गए हैं। शनिवार को जिले में 26 और रविवार रात 38 लोग पॉजिटिव निकले हैं। सभी को आसरा आवास भेजा जा रहा है।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed