फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

प्राइवेट लैब की जांच में निजी चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

Sun, 12 Jul 2020 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
covid 19
उझानी (बदायूं)। नगर निवासी एक निजी चिकित्सक की शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को उन्हें बरेली के एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसआरएमएस में ही उनका सैंपल हुआ था। कोरोना पॉजिटिव निजी चिकित्सक का क्लीनिक कछला रोड बाजार में है। रिपोर्ट आने के बाद नगर पालिका परिषद ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग करा दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कछला रोड बाजार से सटे इलाके के निवासी निजी चिकित्सक का शनिवार सुबह बरेली के एसआरएमएस में ब्लड सैंपल कराया गया। शाम को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार से जुड़े सूत्रों की मानें तो निजी चिकित्सक की शुक्रवार सुबह में अचानक ही तबीयत बिगड़ गई थी। घरवाले उन्हें लेकर बरेली पहुंचे और चेकअप के बाद भर्ती करा दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट के बारे में उन्हें शाम को जानकारी मिली। इसके बाद निजी चिकित्सक समेत उनके परिवार की ट्रैवल हिस्ट्री को खंगालना शुरू कर दिया गया। देर शाम नगर पालिका परिषद की ओर से निजी चिकित्सक के निवास और क्लीनिक के आसपास बैरिकेडिंग करा दी गई है। क्लीनिक और निवास दोनों ही आसपास हैं। इससे पहले इलाके को हॉटस्पाट घोषित किया गया।
विज्ञापन

एसआरएमएस बरेली से दिल्ली के हॉयर सेंटर ले गए परिजन
नगर निवासी प्राइवेट डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को उन तमाम लोगों में हड़कंप मच गया जो उनसे इलाज करा चुके हैं या उनके क्लीनिक पर काम करते हैं। ऐसे लोगों की संख्या सैकड़ों में होने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हालत बिगड़ने पर प्राइवेट डॉक्टर के लिए शुक्रवार को बरेली के एसआरएमएस में भर्ती कराया गया था लेकिन रिपोर्ट आने के बाद घरवाले उन्हें लेकर दिल्ली चले गए हैं। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार से पहले तक रोज की तरह वह क्लीनिक पर ही बैठे। उनके क्लीनिक पर मरीजों की अच्छी खासी संख्या रहती है। इसके बाद उनसे इलाज कराने वाले मरीजों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। बताते हैं कि रात में उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed