{"_id":"5f06187c8ebc3e638375abb4","slug":"covid-19-badaun-news-bly4120734115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखूपुर विधायक के ड्राइवर की पत्नी समेत सात कोरोना पॉजिटिव, विधायक क्वांरटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखूपुर विधायक के ड्राइवर की पत्नी समेत सात कोरोना पॉजिटिव, विधायक क्वांरटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग के पास बुधवार रात आई रिपोर्ट में शेखूपुर के भाजपा विधायक धर्मेंद्र शाक्य के ड्राइवर की पत्नी समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें ड्राइवर की पत्नी समेत सभी पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उझानी कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है जबकि दो को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी होने पर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ड्राइवर समेत होम क्वारंटीन हो गए हैं।
बुधवार रात दो सौ सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें 193 सैंपल निगेटिव पाए गए। सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें तीन लोग खेड़ा नवादा स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के निवासी हैं। बताते हैं कि कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पांच जुलाई को एक युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इस पर आसपास रहने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। इनमें एक सैंपल शेखूपुर के भाजपा विधायक धर्मेंद्र शाक्य के ड्राइवर की पत्नी का भी शामिल था। ड्राइवर की पत्नी कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहती है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में उसके अलावा कॉलोनी के तीन लोग और पॉजिटिव पाए गए जबकि कल्यानगर के एक भाई बहन, इंदिरा चौक के पास एक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इंदिरा चौक पर उसका मकान है और उसमें ही व्यापारी की हार्डवेयर की दुकान है। वहीं, एक युवक शहर के कृष्णापुरी मोहल्ले में कोरोना संक्रमित पाया गया है।
रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित स्थानों पर पहुंच गईं। विधायक के ड्राइवर की पत्नी और उसकी कॉलोनी में निकले पॉजिटिव मरीजों को उझानी कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा गया है। बाकी इंदिरा चौक के व्यापारी और कृष्णापुरी के युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विधायक और उनका ड्राइवर होम क्वारंटीन हो गए हैं।
विज्ञापन
महिला अस्पताल का एलटी ट्रूनेट जांच में कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे बंद रहेगी ओपीडी
बदायूं। शहर के महिला अस्पताल में कार्यरत एक लैब टेक्नीशियन ट्रूनेट मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है। बताते हैं कि उसे एक दिन पहले कुछ दिक्कत हुई थी। इस पर उसने मंगलवार शाम जिला अस्पताल पहुंचकर अपना सैंपल कराया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। फिलहाल, लैब टेक्नीशियन को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। इस पर सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने गुरुवार शाम तक महिला अस्पताल की ओपीडी बंद रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल को सैनिटाइज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
क्या कहते हैं विधायक
हमारे ड्राइवर की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस समय ड्राइवर घर नहीं जा रहा था। वह दिन में यहां ड्यूटी कर रहा था जबकि रात को वह दूसरी जगह रुक रहा था। इसके बावजूद हमने अपनी गाड़ी सैनिटाइज कराई है। इस संक्रमण काल में भरोसा करना उचित नहीं है। इससे क्वारंटीन हो गया हूं। फिलहाल लोगों से मिलना जुलना बंद कर दिया है। जरूरत पड़ी तो सैंपल भी कराऊंगा।
- धर्मेंद्र शाक्य, विधायक शेखूपुर
------------------------------
क्या कहते हैं अधिकारी
बुधवार रात दो सौ सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें 193 सैंपल निगेटिव निकले हैं जबकि सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन लोग कांशीराम आवासीय कॉलोनी के निवासी हैं जबकि दो कल्यान नगर, एक इंदिरा चौक और एक कृष्णापुरी मोहल्ले का रहने वाला है। पांच संक्रमितों को उझानी और बाकी दो को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ