फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

जिले में दो सराफा व्यापारियों समेत निकले 12 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंच

Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
covid 19
बदायूं। जिले में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 12 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें चार कोरोना पॉजिटिव शहर, पांच उसहैत, एक उझानी, एक शेखूपुर और एक कासगंज जिले का कोरोना पॉजिटिव बदायूं जिले में निकला है। इनमें दो सराफा व्यापारी भी बताये जा रहे हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव पटियाली सराय मोहल्ले में निकले हैं। इनमें एक पॉजिटिव मोहल्ले के ही एक सराफा व्यापारी हैं। कुछ दिन पहले उनका बेटा संक्रमित हुआ था जो कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आया था। संभवत: बेटे से ही पिता में संक्रमण फैल गया। इसके अलावा दूसरा पॉजिटिव निकला व्यक्ति भी इसी इलाके का है। इसके अलावा अल्फाखां सराय मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इधर, शहबाजपुर मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का पहला मामला सामने आया है। मोहल्ले में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वह कैसे संक्रमित हुई। इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग हिस्ट्री खंगाल रहा है। वहीं, उसहैत कस्बे के मोहल्ला सराय में एक साथ पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बीती 28 जून को इस मोहल्ले में दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं। शुक्रवार आई रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले पांचों लोग इसी परिवार के हैं। इनमें एक महिला की बेटी और बेटा, देवर की लड़की, पति का फुफेरा भाई और एक वृद्घ महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है जबकि उझानी में कोरोना पॉजिटिव मिला व्यक्ति सराफा व्यापारी है। ये कैसे संक्रमित हुआ, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि ये भी किसी संक्रमित के संपर्क में आया होगा जबकि शेखूपुर कस्बे में एक प्रवासी महिला और कासगंज जिले का एक व्यक्ति बदायूं जिले में कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस समय उसका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

वृद्घ महिला समेत तीन पॉजिटिव राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले तीन मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि इनमें उसहैत कस्बा निवासी एक वृद्घ महिला भी शामिल है। उसकी हालत खराब बताई जा रही है जबकि छह मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल उझानी ले जाया गया है। दो मरीजों को उझानी भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed