{"_id":"667b5ae426f697841f09a474","slug":"cousin-brother-dies-cousin-injured-in-collision-with-loader-vehicle-badaun-news-c-4-1-bly1048-427930-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लोडर वाहन की टक्कर से फुफेरे भाई की मौत, ममेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लोडर वाहन की टक्कर से फुफेरे भाई की मौत, ममेरा भाई घायल
Wed, 26 Jun 2024 05:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात राजपुर चौराहे पर लोडर वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय अरुण की मौत हो गई। जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन में भर्ती कराया गया है।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी अरुण पुत्र संतोष और उसका ममेरा भाई संभल जिले के बबराला क्षेत्र के गांव सादाबाद निवासी रोहित पुत्र उमेश मंगलवार रात करीब नौ बजे बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। बाइक अरुण चला रहा था जबकि रोहित उसके पीछे बैठा था। उनकी बाइक इस्लामनगर-बिल्सी मार्ग पर राजपुर चौराहे पर पहुंची थी। तभी सामने से आए तेज रफ्तार लोडर वाहन यानी छोटा हाथी ने जोरदार टक्कर मार दी। उस दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों घायलों को रुदायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पर उनके परिवार वाले भी आ गए। थाना पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी भेज दिया है।