फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Court ordered ssp

नोटिस का जवाब न देना एसएसपी को पड़ा भारी, कोर्ट ने किया तलब

Wed, 15 Jan 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Court ordered ssp
बदायूं। एक पारिवारिक मामले में न्यायालय ने एसएसपी मुरादाबाद को तलब किया है। पिछले पांच-छह माह से लगातार उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं, इसके बावजूद एसएसपी मुरादाबाद ने कोर्ट का आदेश नहीं माना। अब उन्हें चेतावनी के साथ उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

कुटुंब न्यायालय में अमरावती बनाम संजीव कुमार नाम से एक मामला विचाराधीन है। न्यायालय ने अमरावती के भरण पोषण के लिए संजीव कुमार से 14 हजार रुपये वसूली के आदेश दिए थे। संजीव कुमार भगतपुर थाना क्षेत्र मुरादाबाद का रहने वाला है। कोर्ट ने कई बार 14 हजार रुपये वसूल करने के लिए भगतपुर थानाध्यक्ष को आदेश दिए गए थे लेकिन थानाध्यक्ष कई बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद रुपये जमा नहीं करा सके और न ही आरोपी संजीव कुमार को न्यायालय में पेश किया। इस क्रम में अगस्त-19, दिसंबर-19 समेत कई बार एसएसपी मुरादाबाद को भी पत्र भेजा गया। उन्होंने भी न्यायालय के आदेश हवा में उड़ा दिए। फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश विनोद कुमार ने संजीव कुमार के गिरफ्तारी वारंट जारी करने और वसूली करने के आदेश देते हुए एसएसपी को 24 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed