{"_id":"611d56968ebc3e79f17d975b","slug":"court-badaun-news-bly4567924127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आदेश के छोड़ी गाड़ी, जरीफनगर इंस्पेक्टर कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आदेश के छोड़ी गाड़ी, जरीफनगर इंस्पेक्टर कोर्ट में तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। बिना न्यायालय के आदेश जरीफनगर पुलिस ने थाने से गाड़ी छोड़ दी। अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवम वशिष्ठ ने थानाध्यक्ष जरीफनगर का जवाब तलब करते हुए 19 अगस्त को न्यायालय में स्वयं उपस्थित होने के आदेश दिए हैं
थाना जरीफनगर में अपराध के मामले में सरकार बनाम रवि कुमार केस में वाहन संख्या यूपी 38 टी 1620 को बंद किया गया था। इसको रिलीज कराने के लिए वाहन स्वामी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर न्यायालय ने थाना जरीफनगर से आख्या तलब की। तब पता लगा कि थाना जरीफनगर पुलिस ने बिना न्यायालय आदेश के गाड़ी को थाने से छोड़ दिया है। नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवम वशिष्ठ ने थाना अध्यक्ष जरीफनगर को तलब करते हुए 19 अगस्त को सुबह स्वयं उपस्थित होने का आदेश दिया है। संवाद