फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Couple including two-year-old child injured after tree branch falls on them

Budaun News: पेड़ की टहनी गिरने से दो साल के बच्चे समेत दंपती घायल

Sat, 14 Oct 2023 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 14 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Couple including two-year-old child injured after tree branch falls on them
उझानी में पेड़ गिरने से घायल दंपती और बालक। संवाद
उझानी। अढौली रेल फाटक के पास नई बस्ती में सड़क किनारे चारपाई पर लेटे दंपती समेत दो साल के बच्चे पर पेड़ की मोटी टहनी गिर गई जिसकी चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। घायलों का शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा रात करीब एक बजे हुआ। अढौली की नई बस्ती निवासी खेमपाल (26) ने गर्मी की वजह से चारपाई पेड़ के नीचे डालकर सो गए। कुछ देर बाद उनकी पत्नी नीरजा देवी भी अपने दो साल के बच्चे छोटू को लेकर बराबर में ही चारपाई डालकर लेट गईं। अचानक ही पेड़ का एक बड़ा हिस्सा उन पर गिर पड़ा। खेमपाल समेत उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गया। आवाज सुनकर जागे परिजनों ने टहनी हटाई।
विज्ञापन

खेमपाल के पैर में फ्रेक्चर हो गया। नीरजा और छोटू के भी गुम चोटें आई हैं। शुक्रवार सुबह परिजन तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिये लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि खेमपाल के चोट अधिक है। घायलों के परिजनों ने बताया कि पेड़ काफी पहले से सूखता जा रहा था। रात में तेज हवा के झोंके के चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed