फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   couple beaten for religion change

Budaun News: धर्म परिवर्तन करने पर गुस्साए भाइयों ने दंपती को पीटा

Tue, 28 Mar 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
couple beaten for religion change
Photo Title
बिल्सी। क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसैन में युवक ने तीन साल पहले धर्म परिवर्तन कर लिया था। इससे उसके भाई आक्रोशित हैं। इस पर दिल्ली से आए युवक के भाई ने उसे और उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रणवीर के मुताबिक उसने तीन साल पहले इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म को अपना लिया था। इससे खफा होकर दिल्ली में रहने वाले उसके भाई उमर हुसैन और पप्पू लगातार धमकी दे रहे थे। रविवार रात करीब तीन बजे दोनों उसके घर आए। उन्होंने उसे और उसकी पत्नी गीता देवी को लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एक आरोपी उमर हुसैन को हिरासत में ले लिया। प्रणवीर का कहना है कि भाइयों के भय से उसने अपना घर छोड़ दिया। वह बदायूं में रहकर मजदूरी कर रहा है। एसएचओ एके सिंह ने बताया कि उमर हुसैन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। तहरीर आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed